jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Neemach News : नाबालिग का अपहरण दुष्कर्म और कहा जब तुम 18 वर्ष की होगी तब करूंगा शादी आरोपी पहुंचा जेल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नीमच : एक 16 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण किया गया | जहां से उसे कई स्थानों पर ले जाकर होटल में रुकने के दौरान दुष्कर्म किया गया। इसमें आरोपी और उसके पिता सहित अन्य सहयोगियों को भी न्यायालय ने सजा सुनाई। बलात्कार के आरोपी को दोहरा आजीवन कारावास और उसका सहयोग करने वाले तीन आरोपी को भी 3-3 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और जुर्माने से दंडित किया।

विशेष लोक अभियोजक योगेश कुमार तिवारी ने जानकारी देते बताया कि पीडिता अपने मामा-मामी के साथ रहती हैं। आरोपी सरफराज के पिता गुलशेर और बहन सुल्ताना ने 18 सितंबर 2019 को पीड़िता को बहलाकर बाइक पर से सरफराज के पास ले गए जहां दोनो रतलाम के लिए निकले। रतलाम में एक होटल मे रुका जहां मोसिन ने मदद की। रतलाम से पीड़िता को इंदौर लेकर आया। फिर ग्वालियर लेकर गया जहां एक हौटल में एक महिने तक रुका।यहां से फिर दोनो अजमेर गए वहां पर 15 दिन तक रुका।

- Install Android App -

जब तुम 18 वर्ष की हो जाओगी तब करूंगा शादी  –

इस दौरान सरफराज उर्फ गुलजार ने पीडिता के साथ दुष्कर्म किया। कहता था कि जब तुम 18 वर्ष की हो जाओगी तब शादी करूंगा। वापिस अजमेर आए। इधर परिजनों की शिकायत पर पीड़िता को पुलिस खोज रही थी | गुलशेर से सरफराज को पता चला दोनो फिर रावतभाटा गए तो पुलिस ने वहां से पीड़िता को छुड़ाया और सभी आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से न्यायालय ने उन्हे जेल भेज दिया।