jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Big Breaking Handia: लगभग 01 करोड़ की लागत से बनेगा नर्मदा नदी घाट, सांसद, विधायक ने किया भूमिपूजन

हंडिया : सोमवार को क्षेत्रीय सांसद और हरदा के विधायक डॉक्टर आर के दोगने हंडिया पहुंचे। जहा उन्होंने मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। उसके बाद एक करोड़ की लागत से बनने वाले नर्मदा नदी के घाट का भूमि पूजन किया। हंडिया प्रतिनिधि सुमित खत्री ने बताया की धार्मिक नगरी हंडिया में मां नर्मदा के घाट पर लगभग एक करोड़ की लागत से घाट बनेगा। घाट बनने के बाद यहां स्नान पूजा पाठ करने आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। विधायक आर के दोगने के प्रयासों से मुख्य मंत्री मोहन यादव ने तीर्थ क्षेत्र के लिए जो एक करोड़ रुपए की जो सौगात हंडिया क्षेत्रवासियों और जिले वासियों को दी है। उसके लिए सांसद विधायक ने उनका आभार व्यक्त किया।

सोमवार को सांसद डीडी ऊईके तथा विधायक आर के दोगने की गरिमामई उपस्थिति में रिद्धनाथ महादेव घाट पर 99.72 लाख का घाट निर्माण का भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया इसके बाद स्वागत सम्मान हुआ और फिर भूमि पूजन इस दौरान सांसद डीडी ऊईके, विधायक रामकिशोर दोगने,जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिपं सीईओ रोहित सिहोनिया,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा,जिपं सदस्य ललित पटेल, ग्राम पटेल प्रहलादसिंह खत्री, विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी, सिद्धांत तिवारी,सरपंच लखनलाल भिलाला उपसरपंच शरण तिवारी, राहुल पटेल, अल्केश आर्य,सुदीप पटेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण जन मौजूद रहे।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –