jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Khandva news: जिए सिंध सेवा संगम महिला शाखा ने महिला दिवस पर खंडवा शहर की प्रथम नागरिक महापौर अमृता यादव का किया सम्मान

खंडवा: हर वर्ष 8 मार्च का दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है ।यह दिन महिलाओं की उपलब्धियां को सलाम करने का दिन है यूं तो महिला किसी सम्मान की मोहताज नहीं है ।

वह अपने आप में सम्माननीय है आदरणीय है जिए सिंध सेवा संगम के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया क्योंकि यह विशेष दिन है तो जिए सिंध सेवा संगम महिला शाखा ने खंडवा शहर की प्रथम नागरिक , महापौर आदरणीय अमृता यादव जी का सम्मान करने के लिए पूरी टीम महापौर के कार्यालय पहुंची महापौर जी से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष पायल गोलानी द्वारा शॉल पहनकर सम्मान किया राष्ट्रीय अध्यक्ष संजना खत्री द्वारा महापौर जी को अंतरराष्ट्रीय संस्था जिए सिंध सेवा संगम के सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया एवं संस्था की सचिव पुष्पा चंचलानी द्वारा पौधा देखकर संस्था की याद बनाए रखने के लिए संदेश दिया राष्ट्रीय अध्यक्ष संजना खत्री ने खंडवा शहर में महापौर द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की ,अध्यक्ष पायल गोलानी ने शहर में हो रहे विकास कार्य की चर्चा की साथ ही शहर की सड़कों के बारे में चर्चा की और संस्था की अध्यक्ष पायल गोलानी ने कहा सड़कों में सुधार की बहुत जरूरत है महापौर जी ने आश्वासन दिया महापौर अमृता जी ने महिला शाखा के स्नेह की लिए धन्यवाद प्रेषित किया

 

- Install Android App -

*सिंधी समाज की बुजुर्ग माताओं को सम्मानित कर मनाया महिला दिवस*

 

महिला दिवस पर महिला शाखा खंडवा ने सिंधी समाज की ऐसी बुजुर्ग माताएं जिन की आयु 85 वर्ष से ऊपर की है उनका सम्मान उनके निवास स्थान पर पहुंच कर सम्मान किया सर्वप्रथम वरिष्ठ चंद्रा खत्री दादी ,कमला बजाज दादी एवम अन्य बुजुर्ग माताओं को माला और चुन्नी ओढ़कर उनका सम्मान किया गया एवम उन्हें फल भेंट किए गए और उनके अच्छे स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की गई। बुजुर्ग माताएं सम्मान पाकर बहुत खुश हुई और उन्होंने संस्था को बहुत सारा आशीर्वाद और प्यार दिया बुजुर्ग माताओं ने संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी ली व संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सरहाना की, संस्था सचिव पुष्पा चंचलानी ने सभी बुजुर्ग माताओं का आभार व्यक्त किया

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजना खत्री, अध्यक्ष पायल गोलानी ,सचिव पुष्पा चंचलानी , पूर्व अध्यक्ष तान्या खेतपाल,जियाना चंचलानी, लक्ष्मी भोजवानी ,रजनी बजाज, नम्रता खत्री,रेखा खत्री, सिया बजाज,मोना लालवानी एवं संस्था की अन्य महिलाएं उपस्थित रही।