jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

MP BIG News: पीएम आवास तुड़वाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित एक दर्जन लोगो पर एफआईआर दर्ज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शहडोल । अपने राजनीति रसूख के चलते लोग बिना किसी के परवाह किए किसी घटना को अंजाम देते है। कानून प्रशासन का उन्हे कोई डर नही होता है। बीते दिनों जिलें ऐसी एक घटना में जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामीडोल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत दर्जन भर लोगों ने एक पीएम आवास तोड दिया गया जिसकी शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता बालमुकुंद पिता बालकराम शर्मा निवासी ग्राम खामीडोल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बीते दिनों एक निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता नागेंद्र नाथ सिंह समेत दर्जन भर आरोपियों द्वारा ढहा दिया गया था। उक्त सभी आरोपियो के विरुद्ध धारा 447, 427, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- Install Android App -

थाना प्रभारी ने यह बात भी बताई की जांच में सामने आई हैं कि जिस भूमि पर शिकायत कर्ता द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था वह नागेंद्र नाथ सिंह की है। उन्होंने उक्त अतिक्रमण को कानूनी प्रक्रिया के तहत न हटाकर स्वयं ही अपने दर्जन भर लोगों के साथ मिलकर तुड़वा दिया था।

क्या था पूरा मामला

शिकायतकर्ता बालमुकुंद पिता बालकरम शर्मा निवासी ग्राम खामीडोल थाना जैतपुर ने आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे ग्राम खामीडोल में शासन द्वारा आवंटन के माध्यम से खसरा नंबर 760-2 ख भूमि आवंटित हुईं थी। जहां वह अपने पीएम आवास का निर्माण कार्य करा रहा था। उक्त निर्माण कार्य छत लेबल तक पहुंच गया था। इस बीच गत दिवस पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेता नागेंद्र नाथ सिंह अपने दर्जन भर लोगों के साथ वहां पहुंचे और उक्त ज़मीन को अपनी बताते हुए मेरे निर्माणाधीन पीएम आवास को दबंगई पूर्वक तुड़वा दिया। पीड़ित ने थाने मे इसकी लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।