jhankar
ब्रेकिंग
अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा

BIG Breking News : रकम दुगुना करने का लालच देकर कांग्रेस ने़त्री से 56 लाख की ठगी

शेयर मार्केट में पैसा लगाकर तीन महिनें में दुगुना करने का लालच देकर शातिर बदमाश ने दुर्ग की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री को 56 लाख चूना लगाया

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  दुर्ग । शेयर मार्केट का नाम लेकर आजकल कई सारे ऐजेंट दलाल सक्रिय हो गए जो सोशलमीडिया या कई अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से रकम दुगुना करने का लालच देते रहते है।दुर्ग  जिले की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई ठगी का शिकार हो गईं। एक शातिर ने आइपीओ शेयर में रुपये निवेश कर रकम को तीन महीने में दोगुना करने का झांसा देकर 56 लाख रुपये ठग लिए। महिला नेत्री ने ठगी  की शिकायत सुपेला थाने में की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा शिकायत की गई है नेहरु नगर निवासी श्रेयस जैन नामक व्यक्ति से कुछ माह पहले ही मुलाकात हुई थी।जिसने खुद को वित्तीय सलाहकार बताकर कहा था कि यदि महिला उसके माध्यम से आईपीओ शेयर रुपये निवेश करती है तो 3 माह में रकम दुगुनी हो जायेगी। पीड़िता ने पति की मौत के बाद मिले रुपयों और अपनी जमा पूंजी को उन्होंने आरोपित को तीन किस्तों में दिए। आरोपित ने अक्टूबर 2023 से नवंबर 2023 के बीच तीन किस्तों में कुल 56 लाख रुपये ले लिए।जब तीन महिने बाद महिला ने उससे पूछा तो बोला इनवेस्ट किया हैं। इसके बाद उसके पिता संजय जैन से कहा तो बोले 2-4 दिन में दे देगें इसके बाद अब दोनो फोन भी नही उठा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी।