jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

बलाही समाज समिति हंडिया मे 21 जोड़े का निःशुल्क विवाह सम्मेलन करेगी

हरदा हंडिया। सामाजिक जन सहयोग से बलाही समाज 21 गरीब कन्याओ का निःशुल्क विवाह करेगा l निःशुल्क विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष कैलाश हिरे सचिव सुरेश साकले और अधिवक्ता सुखराम बामने ने सयुंक्तरूप से जारी प्रेस विग्यप्ति के माध्यम से बताया की दिनांक 18 अप्रेल को नर्मदा के पावन तट सामाजिक धर्मशाला हंडिया मे 21 जोड़े का निःशुल्क विवाह सम्मेलन करेगा ।

- Install Android App -

इस वर्ष अचार सहिता के कारण शासनस्तर से विवाह सम्मेलन नहीं होने के कारण समाज के वरिष्ठ लोगो ने निर्णय लिया की इसबार सामाजिक सहयोग से समाज की गरीब कन्याओ का विवाह करेंगे इसके लिए प्रथम बैठक मे ही 17 लोगो ने एक एक जोड़े की जिम्मेदारी ले ली फिर बाद मे दो लोगो ने और जिम्मेदारी ले l विवाह सम्मेलन मे भोजन टेंट आदि की व्यवस्था हेतु कोषाध्यक्ष आत्माराम साठे का बार कोड जारी कर दिया जिस पर समाज के लोगो ने अम्बाला हरियाणा से लेकर महाराष्ट्र व भोपाल, इंदौर, खंडवा, नर्मदापुरम तक से सहयोग किया। इस प्रकार बलाही समाज निःशुल्क विवाह सम्मेलन हेतु तीन लाख से ऊपर की राशि समिति के पास जमा हुई l

विवाह समिति ने पूरा सहयोग सोसल मिडिया के माध्यम से जुटाया कोई रसीद काटने किसी के पास नहीं गये सिर्फ एक अपील के दम पर तीन लाख का सहयोग विवाह समिति को प्राप्त हो गया है l विवाह समम्मेलन समिति बलाही समाज के सभी लोगो से अपील करती है की आइये और कार्यक्रम को सफल बनाये l