ब्रेकिंग
हरदा: 100 वर्ष की उम्र में हुआ राजू देवी गौर का निधन Sirali: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में 6 साल की मासूम बालिका के साथ आदतन बदमाश ने किया दुष्कर्म, बालिका... मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं बड़ी खबर: हरदा पुलिस की मेहनत रंग लाई, वर्षों से फरार 11  स्थायी वारंटियों को पकड़ा , न्यायालय किया ...

हरदा गोली कांड का आरोपी इंदौर रेफर, पैर में फंसी गोली, पुलिसकर्मी की निगरानी में इंदौर रवाना , पिस्टल नहीं हुई बरामद ! आरोपी के नशे के होंगे 2 टेस्ट

हरदा हरदा एसपी ने प्रेस को बताया कि दोपहर 1 बजे यह घटना घटी है। गोली चलने के के बाद दोनों युवकों ने 100 डायल को फोन किया। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।  वहां से गोली का कव्हर (शेल) बरामद किया।

एसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। एक तरफा प्रेम के चलते आरोपी सुमित अभिषेक गुर्जर को धमकाने गया था। अपनी जान बचाने के लिए तीनों तवा कॉलोनी में अर्पित गौर के यहां जा छिपे थे,जिसकी जानकारी आरोपी को लग गई। घटनास्थल पर आरोपी ने एक युवती का नाम लेकर उससे नहीं मिलने की चेतावनी दी। विवाद बढ़ने पर उसने पहला फायर किया,जो पिस्टल से पीछे के तरफ गिर गया। बाद में उसने पिस्टल दोबारा लोड करने का प्रयास किया,जिसमें खुद उसके पैर में गोली लगी,इसके बाद वह भाग  गया। एसपी ने बताया कि दोनों एक कारतूस मौके से मिला,दूसरे सुमित के पैर में फंसा है,जो डॉक्टर निकालकर देंगे।
पुलिस ने बताया कि घटना  मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिससे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वह नशे में था या नहीं इसके लिए दो टेस्ट होंगे। नार्को मेडिकल से यह पता चलेगा कि उसने 24 घंटे में ऐसा क्या खाया था,जिससे वह इतना आवेश में था,कि पिस्टल लेकर मारने जा पहुंचा। दूसरा ब्लड की जांच से एल्कोहल का पता चलेगा। आरोपी के वापस लौटने पर पूछताछ में और खुलासे होंगे। वीडियो में दिख रही अवैध पिस्टल को लेकर 25 आर्म्स एक्ट की भी चर्चा हो रही है। घटना के बाद आरोपी सुमित भागकर कहाँ गया, किससे मिला, पिस्टल कहाँ रखी, फिर वो थाने कायसे पहुंच आदि कई सवाल के जवाब जांच में आएंगे।

 

क्या कहना सिविल सर्जन का
सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा ने कहा कि पिंडली की मांसपेशी में गोली फांसी है। हमने उसे पुलिसकर्मियों के साथ  इंदौर रेफर किया है।

इनका कहना है-
आरोपी के पैर  में गोली फंसी हुई है। डॉक्टरों ने उसे इंदौर रैफर किया है। सुरक्षा की दृष्टि पुलिसकर्मी साथ गए है।

अभिनव चौकसे एसपी हरदा

- Install Android App -

खबर यह भी देखे