ब्रेकिंग
गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान...

इंडोनेशियाः भूकंप-सुनामी से मरने वालों की सख्या हुई 1200 से अधिक

पालूः इंडोनेशिया सरकार ने मंगलवार को कहा कि सुलावेसी द्वीप पर भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,200 से अधिक हो गई है।साथ ही, पुलिस ने अराजकता का लाभ उठा कर लूटपाट कर रहे लोगों पर अंकुश लगाने को ठान ली है। तटीय शहर पालू से मिली रिपोटरें के अनुसार अधिकारियों ने दूकानों में लूटपाट कर रहे लोगों को भगाने के लिए चेतावनी देने के तौर पर गोलियां चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े।

- Install Android App -

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि करीब 2 लाख लोगों को तत्काल मदद की जरुरत है। उनमें हजारों बच्चे शामिल हैं। जीवित बचे लोग भूख-प्यास से जूझ रहे हैं। खाना और साफ पानी की किल्लत हो गई है। स्थानीय अस्पताल घायलों से भरे पड़े हैं।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि भूकंप प्रभावित लोग बंद दुकानों से खाना और पानी ले रहे थे और शुरु में उसने इसकी अनदेखी की, लेकिन अब उसने कंप्यूटर और नकदी की चोरी के सिलसिले में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय पुलिस उप प्रमुख आरी दोनो सुकमांतो ने बताया कि पहले और दूसरे दिन कोई दुकान नहीं खुली। लोग भूखे थे। लोगों को सामान की सख्त जरुरत थी। उन्होंने बताया कि दो दिनों के बाद खाना की आपूर्ति शुरु हो गयी। इसे सिर्फ वितरित करने की जरुरत है। हम फिर से कानून का शासन लागू कर रहे हैं।