jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति

CG News : मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति की दो लोगो ने डंडे से कि पिटाई हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नेवई। .दो युवकों ने मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति के साथ मारपीट की गई जिसकी बाद में मौत हो गई। मामला नेवई थाना क्षेत्र के लालता प्रसाद चौक स्टेशन मरोदा का है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मृतक से हुई मारपीट की जानकारी मिलते ही दोनो आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। मामला दर्ज कर उन पर कार्यवाही की जा रही है।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह लालता प्रसाद चौक पर एक व्यक्ति की लाश मिली। जिसकी पहचान मुक्तानंद यादव उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई। बताया गया कि विगत 11 वर्षो से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही हैं। लालता प्रसाद चौक पर वह अपने पत्नि एक बेटे और दो बेटियों के साथ रहता था। सोमवार को मुक्तानंद का फुफेरा भाई धनुष यादव उसके निर्माणाधीन मकान को देखने गया था। वहां से वो रात को करीब आठ बजे वापस लौट रहा था तो मानसिक रुप से विक्षिप्त मुक्तानंद ने धनुष को डंडे से दो बार मार दिया था।उसके बेटे धनुष के बेटे दीपक यादव ने पिता को मारते हुए देख लिया था।इसी घटना से नाराज होकर दीपक यादव ;26 वर्ष ने दोस्त संतोष साहू ;24वर्ष के साथ मिलकर रात को करीब 10 बजे मुक्तानंद की डंडे से जमकर पिटाई की इससे वह बेहोश हो गया उसको वही सड़क पर लिटाकर घर आ गए। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने देखा तो मुक्तानंद की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को देखा तो शरीर पर डंडे से पीटने के निशान मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा । वहीं दीपक यादव और संतोष साहू द्वारा मारपीट की जानकारी मिलने पर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है।