jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

बिजली कटौती तत्काल बंद की जावे :- हरदा विधायक डॉ. दोगने

हरदा : हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा महाप्रबंधक म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. हरदा को पत्र प्रेषित कर बिजली कटौती से हरदा जिलेवासियों को हो रही असुविधा से अवगत कराते हुए बिजली कटौती तत्काल बंद किए जाने की मांग की गई।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है। पारा भी 45 से 50 डिग्री के लगभग पहुंच जाता है। इसके बावजूद भी विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है। जिसके के कारण लोगो को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है एवं वह बीमार पड़ रहे है। विषण गर्मी के मौसम में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली कटौती की जाना अनुचित है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। यदि बिजली कटौती तत्काल बंद नहीं की जाती है, तो मुझे जनहित के लिए धरना आंदोलन करने हेतु विवश होना पड़ेगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी साथ ही उक्त पत्र की प्रतिलिपि विधायक डॉ. दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु प्रेषित की गई है।