jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल... हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व... टिमरनी पुलिस की कार्रवाई: भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और नकदी ज... विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण हंडिया : खेतों से नर्मदा तट तक… उन्नतशील किसान दिनेश लेगा ने धर्मपत्नी और बुआ जी संग चुनी भक्ति की र... सोने के दाम गिरने पर बोले PM मोदी - लोगों ने मेरी बात मानी, पैसे बच गए हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा

हरदा : कई वर्षों से लगातार अनुपस्थित 9 संविदा शिक्षकों व 1 प्रयोगशाला सहायक की सेवा समाप्त! जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने जारी किये आदेश

हरदा : जिला पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने म.प्र. संविदा शाला शिक्षक नियम 2005 के तहत ड्यूटी से कई वर्षों से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रहे 9 संविदा शिक्षकों व 1 प्रयोगशाला सहायक की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी किये हैं।
सहायक संचालक शिक्षा बलवंत पटेल ने बताया कि जिन शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
उनमें सुरेन्द्र दोहरे संविदा शिक्षक वर्ग-3, विनीत तिवारी संविदा शिक्षक वर्ग -2, श्रीमती चेतना भिसे संविदा शिक्षक.वर्ग -3, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता संविदा शिक्षक वर्ग -3, विपिन बिहारी गुप्ता संविदा शिक्षक वर्ग -3, कु.सुनीता खराडे, संविदा शिक्षक वर्ग -3, भैरोसिंह मण्डलोई संविदा शिक्षक वर्ग -3, श्रीमती सुधा बख्शी, प्रयोगशाला सहायक, श्याम शुक्ला, संविदा शिक्षक वर्ग-2, सुश्री रेखा बारस्कर, संविदा शिक्षक वर्ग-3 शामिल हैं ।

- Install Android App -

ये सभी शिक्षक कई वर्षों से लगातार अनुपस्थित थे।
इन्हें पूर्व में भी अनेक बार कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये। हाल ही में इन्हें गत 15 मई को अंतिम कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसका जवाब संतोषप्रद ना होने से इन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं,