jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Harda News: राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें, राजस्व वसूली बढ़ाएं

कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियो की बैठक में दिए निर्देश –

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयो का समय समय पर निरीक्षण करें । उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण करने और राजस्व वसूली बढ़ाने के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में हरदा, टिमरनी और खिरकिया के एसडीएम, सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सभी एसडीएम से कहा कि मूंग उपार्जन के लिए आवश्यक तैयारी कर लें। उन्होंने उपस्थित राजस्व अधिकारियों से कहा कि मूंग उपार्जन के लिए बनाए जाने वाले उपार्जन केंद्रों का सत्यापन कर लें। उन्होंने गौशालाओं की भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने खाद बीज की दुकानों के निरीक्षण के लिए जांच दल बनाने और खाद बीज़ की दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करवाने के संबंध में भी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए । कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम से कहा कि त्योहारों से पूर्व अनुविभाग स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर लें, ताकि त्योहारो पर कानून व्यवस्था बेहतर रहे । उन्होंने त्यौहारो पर शहरों मे स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था का भी ध्यान रखने के लिए कहा । कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि सीमांकन के अभाव में सड़क निर्माण कार्य ना रुके यह सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों के दोनों ओर साइड शोल्डर पर अतिक्रमण न होने दें। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार से कहा कि अपने क्षेत्र के पटवारी और राजस्व निरीक्षकों के काम पर नजर रखें।

- Install Android App -

Harda News: खेल विभाग के पुरस्कारों के लिये 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन