jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

लापरवाही नगर पालिका का खामियाजा उठाएंगे नागरिक, कंधेली नदी की आधे की हुई सफाई आधे में उगी झाड़ियां

लाखों रुपए खर्च कर पोकलेन से 2 दिन पहले ही कराई थी सफाई

के के यदुवंशी

- Install Android App -

सिवनी मालवा। नगर पालिका के पीछे बहने वाले कंधेली नदी में नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नदी की आधी अधूरी सफाई कर दी है। और इकट्ठा कचरा भी वहीं पड़ा है जो कि नदी में पानी आने के बाद वापस फैल जाएगा।, आधे में झाड़ियां उगी होने से पानी बहने मे रुकावट आ सकती है। नगर पालिका द्वारा सफाई के दौरान आधा नदी को साफ किया, लेकिन पूरे की सफाई नहीं की गई। इस वजह से सफाई नहीं हुई।, नागरिकों ने बताया कि नदी की पुरी सफाई करना थी अगर सफाई का काम शुरू नहीं हुआ, तो बारिश के दिनों में बाढ़ की परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।

बारिश के पहले होना थी सफाई नगर पालिका के द्वारा वही नाला और नालियों की सफाई भी बारिश के पहले करना थी, लेकिन रुचि नहीं होने से सभी नालियों में कीचड़ और दलदल जमा है। नालियां चौक होने से बारिश का पानी नाली से बाहर सड़कों पर बह रहा है, जिसमें बनी हुई नालियां कई जगह से क्षतिग्रस्त होने से निस्तार का पानी सड़क पर बहता है।

एसडीएम के आदेश के बाद भी नदी नाले का अतिक्रमण नहीं हटा रही नगर पालिका शहर में नदी और नाले के नजदीक लोगों ने निर्माण कार्य कर रखा है पक्के पक्के घर बने हुए हैं लेकिन एसडीएम के आदेश के बाद भी नगर पालिका प्रशासन नहीं हटा पा रही है नगर पालिका प्रशासन के द्वारा बारिश से पहले कोई भी तैयारी नहीं की गई है आधे अधूरे नदी और नाले की सफाई की गई है नगर पालिका के पीछे नदी पर अतिक्रमण बस स्टैंड नदी के किनारे निर्माण को नगरपालिका नहीं रोक पा रही है जिससे आने वाले बारिश में शहर के नागरिकों को परेशानी होगी।