jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

Harda Big news: मूंग उपार्जन के लिए अनुचित तरीके से पंजीयन करवाने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

हरदा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जिले में वर्ष 2024-25 में मूंग उपार्जन के संदिग्ध पंजीयन की जाँच हेतु अनुविभागीय स्तरीय समिति का गठन कर संदिग्ध पंजीयनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीम हरदा श्री कुमार शानू देवडिया ने बताया कि कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशों के पालन में मूंग उपार्जन के लिए पंजीयन करवाने वाले किसानों के अभिलेखों की जॉच की गई तो जाँच में अनिल विश्नोई पिता रमेश विश्नोई निवासी ग्राम उडावा, नितिन विश्नोई पिता प्रवीण विश्नोई निवासी ग्राम ठेवा, माधो पुत्र प्रवीण विश्नोई निवासी ग्राम उँचा, अमन आ० अनिल विश्नोई निवासी सामरधा, भूपेश आ० राधामोहन विश्नोई निवासी ग्राम धनगांव, मंजू बाई विश्नोई पति कैलाश विश्नोई निवासी ग्राम धनगांव एवं संदीप पिता कैलाश विश्नोई निवासी ग्राम बूदडा तहसील हंडिया द्वारा सेवा सहकारी समिति, खमलाय के आपरेटर श्री ईश्वर विश्नोई पिता सदासुख विश्नोई निवासी ग्राम मांगरुल एवं श्री पंकज शर्मा पिता दिनेश शर्मा निवासी ग्राम कमलाडा के साथ सोंठ-गाँठ कर स्वंय को लाभ पहुँचाने के उददेश्य से अन्य भूमिस्वामियों की भूमि पर अनुचित तरीके से मूंग फसल उर्पाजन हेतु लगभग 76.624 हेक्टर का पंजीयन कराया जाना पाये जाने से थाना छीपाबड में भारतीय दण्ड संहिता के सुसंगत प्रावधानों के तहत प्राथमिकी रिर्पोट दर्ज कराई गई है।

- Install Android App -

तथा उपरोक्त व्यक्तियों एवं सेवा सहकारी समिति, खमलाय के आपरेटर श्री ईश्वर विश्नोई पिता सदासुख विश्नोई निवासी मांगरूल एवं श्री पंकज शर्मा पिता दिनेश शर्मा निवासी कमताडा द्वारा अनुचित तरीके से किये गये पंजीयनों को निरस्त किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त सेवा सहकारी समिति खमलाय के प्रबंधक श्री ओमप्रकाश विश्नोई के विरुद्ध भी कठोर अनुशानात्मक कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित की गई है।

खातेगांव: ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का विधायक आशीष शर्मा ने किया शुभारंभ