ब्रेकिंग
नर्मदा नदी :  कारो से भरा कंटेनर नर्मदा में जा गिरा, कंटेनर ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान!  हरदा: 100 वर्ष की उम्र में हुआ राजू देवी गौर का निधन Sirali: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में 6 साल की मासूम बालिका के साथ आदतन बदमाश ने किया दुष्कर्म, बालिका... मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं

Harda News: राजस्व महा अभियान-2 के तहत लंबित राजस्व प्रकरणों का हो रहा है त्वरित निराकरण


हरदा :
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में राजस्व महा अभियान का द्वितीय चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों में समय सीमा में लंबित प्रकरणों का निराकरण करना, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान योजना का सभी पात्र किसानों को लाभ दिलाना, समग्र का आधार ई-केवाईसी और खसरे की समग्र व आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वन करना शामिल है। राजस्व महा अभियान के प्रथम चरण की सफलता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महाअभियान-2 प्रारम्भ किया है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत हरदा जिले में नामांतरण के 258 प्रकरणों का निराकरण राजस्व अधिकारियों द्वारा किया गया है। इसके साथ ही इस महाअभियान के तहत बंटवारा संबंधी कुल 25 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि नक्शा अद्यतन करने के मामले में कुल 3196 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 50200 किसानों की ई केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की गई है।