ब्रेकिंग
नर्मदा नदी :  कारो से भरा कंटेनर नर्मदा में जा गिरा, कंटेनर ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान!  हरदा: 100 वर्ष की उम्र में हुआ राजू देवी गौर का निधन Sirali: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में 6 साल की मासूम बालिका के साथ आदतन बदमाश ने किया दुष्कर्म, बालिका... मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं

हरदा: पति के सामने महिला को सांप ने घुटनों में डंसा, महिला की मौत, पांच बच्चों की मां थी महिला

हरदा।जिले के ग्राम झाड़पा में एक किसान के खेत में काम करने वाले मजदूर की पत्नी को जहरीले सांप ने घुटने में डस लिया। महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम झाड़पा में आज सुबह महिला अपने खेत में बनी टापरी में सो रही थी। उसी समय ये घटना हुई।
जिला अस्पताल में महिला के शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

मजदूर महिला सिवनी मालवा तहसील के बंदी गांव निवासी है। मजदूर अरविंद चौहान जाति कोरकू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ग्राम झाड़पा के एक किसान के यहां बीते दो सालों से मजदूरी कर रहा है। गुरुवार सुबह वह अपनी टपरी में चाय बना रहा था, पत्नी लेटी हुई थी। इस दौरान टपरी में एक बड़ा सांप आ गया और उसने जमीन पर लेटी पत्नी के घुटने पर काट लिया।

मृतका के पति ने बताया कि उसके सामने ही सांप ने पत्नी को कांट लिया। मालिक को सूचना दी। उन्होंने अपनी गाड़ी से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं।

- Install Android App -

 

ये खबर महत्वपूर्ण है पढ़े।