ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे

कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा।

अनिल उपाध्याय  खातेगांव:  खातेगांव स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेल संपन्न हुए, जिसमें डिजिटल कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम फहराकर संस्थान को गौरवान्वित महसूस कराया।

अपने अनूठे प्रदर्शन की बदौलत विद्यालय की होनहार विद्यार्थी यादवी बोडाना और शिवानी तिवारी ने स्ट्रीक फाइट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी प्रतिस्पर्धा में महक शर्मा व हर्षिका मीणा दूसरे स्थान पर रहीं।

कामयाबी की कहानी लिखते हुए विद्यालय के विशाल तोमर व दिव्यराज मौर्य ने हाई किक के अंतर्गत 17 आयु वर्ग में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी खेल में 19 आयु वर्ग में हिमांशु तोमर दूसरे स्थान पर रहे।

- Install Android App -

इसी तर्ज पर चुबाडुकल में भी बच्चों ने सफलता की इबारत लिखी। इसमें 17 आयु वर्ग में अनुराग पंवार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, इस खेल के अंतर्गत 17 आयु वर्ग से नीचे यादवी बोड़ाना प्रथम तथा कृतिका तिवारी दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि इसमें ब्रज दुबे ने तीसरा स्थान सुरक्षित किया।

चुबाडुकल के अंतर्गत 19 आयु वर्ग में भी बच्चों ने सफलता का झंडा गाड़ा। इसमें महिमा गुर्जर प्रथम तथा वेदिका गुर्जर दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि, तन्वी गुर्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खेल शिक्षक श्री अनुज यादव के मार्गदर्शन में होनहार विद्यार्थियों ने एक बार पुनः डिजिटल स्कूल को गर्वित होने का अवसर प्रदान किया। छात्रों की इस कामयाबी पर स्कूल के प्राचार्य श्री प्रदीप उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि संस्था के समृद्ध इतिहास में बच्चों ने एक और स्वर्णिम पन्ना जोड़ दिया।

—-