jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का संत समाज ! अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी बच्चो से गलती हो जाती

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मथुरा। कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा भगवान शिव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद साधु-संतों आक्रोशित हो गए।सभी साधु-संतों ने एकत्रित होकर मथुरा एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की की मांग की।

वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य ने भगवान शिव को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।जिसमें कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा कहा गया कि भगवान कृष्ण का विवाह उज्जैन में हुआ था इसलिए भगवान शिव कृष्ण के साल हुए। इस आपत्तिजनक टिप्पणी के सामने आने के बाद परम ज्ञान आश्रम के साधु संतों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें इस कथा पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई, साधु संतों का कहना था कि सनातन संस्कृति को अपमान करने वाले तथाकथित लोगों का हर संभव विरोध किया जाएगा।

- Install Android App -

गलती तो बच्चो से हो जाती – अनिरुद्धाचार्य

संतों का नेतृत्व कर रहे चिरंजीव अखाड़ा के आनंद पुरी का कहना था कि पूर्व में भी कुछ लोगों द्वारा सनातन धर्म को लेकर अपमान जनक टिप्पणी की गई है. जिससे हिंदू धर्म से जुड़े लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, इस विरोध के सामने आते ही अनिरुद्धाचार्य ने संत समाज से माफी मांगते हुए कहा कि अगर संतों द्वारा जो बात कही जा रही है। मैंने इस तरह की कोई बात नहीं कही है। यदि मेरी वाणी से संतों का दिल दुखा है तो मैं उन संतो के चरणों में अपना मस्तक रखकर करोड़ों-करोड़ों बार क्षमा प्रार्थना करता हूं। हम आपके बच्चे हैं गलती तो बच्चे ही करते हैं और मेरी वाणी से किसी भक्त का संतजन का दिल दुखा हो तो मैं उनसे करोड़ों-करोड़ों बार माफी मांगता हूं।