हरदा: हरदा के प्रतिष्ठित समाजसेवी भाजपा नेता मनोहर लाल शर्मा (मामाजी) नही रहे, 72 वर्ष की उम्र में हुआ दुखद निधन
हरदा। सर्वब्राह्मण समाज जिला हरदा संगठन के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा जी का आज दुखद निधन हो गया। श्री शर्मा भाजपा पार्टी में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। हरदा में मामाजी के नाम से उनकी एक अलग ही पहचान थी। बहुत ही सहज सरल मिलनसार मनोहर लाल शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही। पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। ब्राह्मण समाज में भी प्रत्येक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति मार्गदर्शन समाज को मिलता रहा। अभी कुछ दिनों से लगातार पर्यावरण प्रकृति को बचाने समाज के द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रही।

