ब्रेकिंग
किसान कांग्रेस न्याय यात्रा में बोले जीतू पटवारी हरदा के किसानो ने दिल जीत लिया उनको प्रणाम करता हूं... किसानो और नर्मदा भक्तो के लिए अच्छी खबर: मसनगांव से हंडिया मार्ग स्वीकृत :  59.71 करोड रुपए लागत से... जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई, देशभर के देव स्थानों के लिए सनातन धर्म रक्षा बोर्ड का गठन... Breking News Mumbai: धारावी में मस्जिद का 'अवैध' हिस्सा तोड़ने पहुंची BMC टीम को भीड़ ने घेरा, आक्रो... चारूवा: मुर्गी पालन प्रशिक्षण 33 शिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग दी गई। प्रदेश के 16 जिलों मे बारिश की संभावना 23 सितंबर तक झारखंड: मेदिनीनगर में राज्य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा से पहले पकड़े 94 लाख रुपये ! होटल में छापेम... Soyabean Price: सोयाबीन के भाव पहुंचे 5000 के करीब जाने आज के ताजा मंडी भाव Lakhpati Didi Yojana 2024: बिना ब्याज के महिलाओं को मिलेंगे 5 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन Subhadra Yojana Online Apply: उड़ीसा सरकार महिलाओं को देगी 50,000, ऐसे करें आवेदन

प्रदेश के 16 जिलों मे बारिश की संभावना 23 सितंबर तक

इस सीजन में कुल 1062.4 मिमी बारिश हुई ,जो सामान्य से 16 प्रतिशत है।

मध्य प्रदेश हल्की बौछारें जबलपुर नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में हो सकती

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगभग थम गया है। धूप निकलने से अब दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है। हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों में बनी तीन मौसम प्रणालियों के कारण कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को जबलपुर, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 23 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून के वापस जाने की शुरुआत भी हो सकती है।

मप्र में इस सीजन में 1 जून से लेकर 20 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 1062.4 मिमी. बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश (917.9 मिमी.) की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।

- Install Android App -

 वर्तमान की मौसम प्रणाली

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पंजाब और उससे लगे पाकिस्तान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, गुना, जमशेदपुर, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

क्या कहते मौसम वैज्ञानिक

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून द्रोणिका अभी मप्र से होकर गुजर रही है। अलग-अलग स्थानों पर भी तीन मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। इस वजह से जबलपुर, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

हरदा मे आज का मौसम 

हरदा मे शनिवार का मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पूरे दिन साफ रहेगा मगर दोपहर 1 बजे के बाद तापमान मे कमी के साथ मौसम मे भी बदलाव आयेगा।शाम के समय तेज हवाए और हल्की बारिश की सम्भावनाये बताई जा रही है।शनिवार रात्रि मे भी बारिश का दौर चलेगा।रविवार की सुबह से शाम तक कई बार बारिश होने बात कही जा रही।