jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

खिवनी अभ्यारण में वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन, छात्र- छात्राओं ने किया खिवनी अभ्यारण का भ्रमण

अनिल उपाध्याय खातेगांव 

- Install Android App -

खिवनी अभयारण्य में पर्यावरण व वन्य जीवों के संरक्षण के लिए 1 से 7 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को हरसपुर रेंज में दौलत्पुर चौकी अंतर्गत स्कूल बच्चों को अभयारण्य में भ्रमण कराया। वन्य जीवों व पर्यावरण से होने वाले लाभ व उनके संरक्षण के बारे में बताया। बच्चों ने कई तरह के पशु-पक्षी व पेड़-पौधों की कई नस्लों के बारे में जाना। रेंजर भीमसिंह सिसौदिया ने बताया कि नई पीढ़ी को वनों से होने वाले लाभ व हमारे जीवन में वनों के

महत्व के बारे में बताया जा रहा है। वन हमारी राष्ट्र धरोहर है। यह राष्ट्रीय सम्पदा है। इसी से हमारा जीवन है। वनों से हमें हवा, पानी व जीवन मिलता है। समय रहते यदि हमने जागरूकता नहीं दिखाई तो पृथ्वी पर मानव जीवन संकट में क पड़ जाएगा। इसी के चलते नई पीढ़ी को आगे आना होगा और वनों के ब विनाश को रोकना होगा। अधीक्षक विकास माहोरे सहित डिप्टी रेंजर रामोतार परते, सुरक्षा श्रमिक, ग्रामीण, शिक्षक सहित विद्यार्थी मौजूद थे।