jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

हरदा: महिलाओं और बालिकाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ ब्लॉक स्तरीय उपवास एवं कन्यापूजन कार्यक्रम

हरदा: आज हरदा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी हरदा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा भाजपा सरकार के शासन में महिलाओं और बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कन्यापूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने और भाजपा की सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास करना है।

कार्यक्रम के दौरान हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित कर आशीर्वाद लिया।

विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कहा “भाजपा सरकार के शासन में महिलाओं और बालिकाओं पर बढ़ते अत्याचार अत्यंत चिंता का विषय हैं। सरकार इन मुद्दों पर सो रही है, और जनता की सुरक्षा को अनदेखा कर रही है। हम सभी का यह नैतिक दायित्व है कि हम एकजुट होकर इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएं और समाज में जागरूकता फैलाएं।”

 

- Install Android App -

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास ने कहा:

“यह कार्यक्रम सिर्फ एक प्रतीकात्मक कदम नहीं है, बल्कि यह समाज को यह संदेश देने का प्रयास है कि हम अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा और अपराध को रोकने में पूरी तरह विफलता दिखाई है। आज इस उपवास और कन्यापूजन के माध्यम से हम यह संदेश दे रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी के सभी लोग बालिकाओं पर हो रहे अन्याय सहन नहीं करेंगे।”

कार्यक्रम में मुन्ना पटेल, संजय दिशोरे, सुभाष पटेल, अनिल सूरमा सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं उपस्थित रहें ।