सिराली: शासकीय भूमि पर गांव के दबंग व्यक्ति ने अतिक्रमण कर किया पक्का निर्माण , ग्रामीणों ने कलेक्टर को की शिकायत
खिरकिया/ सिराली । सिराली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बावडिया मे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का सामने आया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर कलेक्टर के समक्ष की। शिकायत में बताया कि शासकीय आबादी भूमि लगभग 100 बॉय 100 फीट पर अवैध कब्जा कर स्थायी एवं पक्का निर्माण करने की जांच कराकर अवैध अतिक्रमण हटाया जाय।
ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमण करता द्वारा जिस जगह पर अतिक्रमण कर है उसे जगह पर धार्मिक आयोजन होते आ रहा है अतिक्रमण करने के कारण धार्मिक आयोजन नहीं हो पा रहे हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण विजय पिता कन्हैयालाल राजपूत निवासी ग्राम बावडिया ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत बावडिया के मूल निवासी हैं हमारे ग्राम की शासकीय आबादी भूमि का प्लाट अहाता लगभग 100 बॉय 100 फीट पर वर्ष 2014 तक काशीनाथ गुर्जर ने उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था ।
जिसे हटा दिया गया था जिसके बाद सूरत सिंह उर्फ विजय सिंह पिता आधार सिंग राजपूत निवासी बावड़िया ने इसको अपना बताकर इस पर बिना उचित आधार एवं अधिकार के मालिक काबिज होकर पक्का एवं स्थायी निर्माण कर लिए जाने से ग्राम पंचायत की मंशा पर एवं ग्रामवासियों को सार्वजनिक तौर पर इसके उपयोग, उपभोग से वंचित किया है जो कि एक दण्डनीय अपराध है उन्होंने बताया कि इस प्लाट पर एक इमली का वृक्ष पुराना जीर्ण शीर्ण एवं पोला लगभग 40 फीट उचाई का एवं लगभग 20 फीट गोलाई का स्थित है ।
जो कि कमजोर होने इस इसके कभी भी आसपास के घरों पर गिरने से जन धन की हानि होने की सम्भावना है इसको कटवाने की वैध अनुमति प्रदान की जाय जिससे जनधन की हानि न होने उन्होंने आवेदन देकर अवैध अतिक्रमण कर्ता के विरूद्ध उचित एवं वैधानिक कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया जाय।
शिकायती आवेदन देने के दौरान शिवनारायण राजपूत विजय राजपूत काशीनाथ गुर्जर पूनम सिंह रामनाथ कमलेश रामविलास सत्यनारायण गोविंद सिंह पूनम सरदार मंगल सिंह राजेश महेशसिंह सरपंच राहुल कलम राम शंकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
अतिक्रमणकर्ता ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब!
इस संबंध में अतिक्रमणकर्ता के बेटे संजय सिंह सोलंकी का पक्ष जानना चाहा तो उनके द्वारा संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं दिया गया।
इनका कहना है।
अतिक्रमण का मामला संज्ञान में आया है । मौका मुहायना कर जांच की जाएगी।
रामकिशोर झड़बड़े , तहसीलदार सिराली।
क्या कहा ग्राम पंचायत सचिव ने,,
मामला संज्ञान में है जांच चल रही है
मनोज प्रजापति ग्राम पंचायत सचिव बावडिया कला।

