jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 24 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत ! मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के स्थापना दिवस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी।

हरदा / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व के साथ 1 नवम्बर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की मंगलकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह दिन हमारे राज्य की स्थापना के साथ अपने गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय सेवकों को 46 प्रतिशत मंहगाई भत्ता वित्त विभाग द्वारा 14 मार्च 2024 द्वारा स्वीकृत किया गया था। इसके अनुसार स्वीकृति मंहगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2023 से प्रभावशील की गयी तथा एरियर राशि का भुगतान भी किश्तों में किया गया। अब शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से देय होगा। एरियर का भुगतान इसी वित्त वर्ष में चार समान किश्तों में किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली के अवसर पर नागरिक अपना ध्यान रखें। आसपास वालों का भी ध्यान रखें। हम सब मिलकर यह प्रयास करें कि प्रदेश का गरीब से गरीब व्यक्ति भी दीपावली के पर्व पर आनंदित हो

यह भी पढ़े:- Gold Silver: सोना खरीदने वालों के लिए दिवाली से पहले आई बड़ी खुशखबरी