jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Big news harda: धनतेरस के दिन कलयुगी शराबी बेटे ने 90 वर्षीय बुजुर्ग मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की पूरे गांव में चर्चा , बुजुर्ग महिला गंभीर ! थाना प्रभारी गांव पहुंचे।

हरदा। जिले के बालागांव में धनतेरस के दिन लोग अपने अपने घर में पूजा पाठ कर रहे थे। तभी एक कलयुगी शराबी बेटे ने अपनी 90 साल की बुजुर्ग मां आनंदी बाई को जलाकर मारने की कोशिश की। बुजुर्ग महिला को आंखों से दिखाई नहीं देता निरंजन है। और सुनाई भी नहीं देता।

ये है शराबी बेटा प्रेम

घटना के बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया। वही घटना स्थल पर डायल 100 पहुंची। पुलिस ने महिला के बेटे को आसपास तलाश भी किया। लेकिन घटना के बाद से बुजुर्ग महिला का शराबी बेटा प्रेम सिंह फरार है।

फिलहाल जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम महिला का इलाज कर रही है।

- Install Android App -

सिटी कोतवाली टी आई संतोष सिंह चौहान ने बताया कि बुजुर्ग महिला का नाम आनंदी बाई है। उम्र 90 साल है। महिला को सुनाई नहीं देता और आंखों से भी दिखाई नहीं देता है। अभी इलाज चल रहा है। आराम लगने के बाद महिला के बयान लिए जायेगे। वही गांव में आसपास भी पूछताछ करेंगे ।उसके बयान के आधार पर आगे जो भी दोषी होगा ।

उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

इधर ग्रामीण सूत्रों की माने ने शराबी बेटे ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी से भी मारपीट की थी। वो भी घर छोड़कर मायके चली गई।

देर रात थाना प्रभारी गांव पहुंचे।

घटना के बाद एसडीओपी और टी आई संतोष सिंह चौहान गांव पहुंचे। मकान का निरीक्षण कर पंचनामा बनाया वही ग्रामीणों से पूछताछ की। इधर घटना स्थल पर पेट्रोल की खाली बॉटल मिली है। फिलहाल बुजुर्ग महिला का बेटा घटना के बाद से फरार है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।