ब्रेकिंग
हरदा: ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा मात्र 5 रुपये में नवीन विद्युत कनेक्शन, जाने कैसे करे ... हरदा: मरीज को लगाया सफलतापूर्वक पेस मेकर, पहली बार में हुए दो सफल पेस मेकर ऑपरेशन भोपाल: हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकार ब्लैकमेल करने वाले मुस्लिम युवकों ... पहलगाम आतंकी हमले की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की कड़ी निंदा, पाकिस्तान को लगा जोरदार झटका हंडिया: राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में पहुंच रखने वाले दबंग नर्मदा नदी किनारे , चला रहे दर्जनों ... हरदा: पंचतीर्थ बनाकर भाजपा ने दिया बाबा साहब को सम्मान: सीमा सिंह पहलगाम : हमला पाकिस्तान प्रायोजित, लेकिन क्या केंद्र सरकार की नाकामी कुछ कम है? Harda: पशुपालक अपने दुधारू पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान कराएं हरदा: भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस नेताओ ने किया पलटवार, प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिखाया... हरदा: कमिश्नर श्री तिवारी ने जनपद कार्यालय के सभी कक्षों के बाहर शाखा का नाम लिखवाने तथा अधिकारी कर्...

हेड कॉन्स्टेबल ने खाकी को किया दागदार: युवती ने लगाया अश्लील मेसेज और छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने सुसाइड करने का किया था प्रयास, महिला थाने में FIR दर्ज! 

हरदा : जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर क्या होगा। ऐसे में वर्दी पे जो दाग लगेगा, वो बड़ी मुश्किलों से छूटेगा। एक मामला हरदा शहर में सामने आया है। एक कॉन्स्टेबल ने वर्दी पहनकर अपने पद का दुरूपयोग किया। देशभक्ति जनसेवा को छोड़कर एक विवाहित महिला से एक तरफा प्यार करना उसको महंगा पड़ गया। हेड कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज हो गई।। विवाहित महिला को अश्लील मैसेज भेजे गए। महिला से बंद कमरे में छेड़छाड़ का भी आरोप है।

महिला ने कोतवाली थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। देर रात पीड़िता महिला थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला। मेरे मना करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

32 साल की पीड़िता का आरोप है कि वह 29 सितंबर से लगातार शिकायत के लिए भटक रही है।

- Install Android App -

लेकिन आरोपी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद परेशान होकर दो दिन पहले उसने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी।

 

सूचना मिलने पर महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल शिवशंकर चौरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला बोली- पति को झूठे केस में फंसाने की भी दी धमकी दी थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी हेड कॉन्स्टेबल उसकी कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहता है। जिसके चलते उसका मेरे घर पर आना-जाना लगा रहता है। बीते कुछ महीनों से वह मुझे गलत इशारे कर रहा है। जबरन संबंध बनाने के लिए कह रहा है। मना करने पर मेरे पति को झूठे केस में फंसाकर उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दे रहा है।