ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: टीकाकरण कार्यक्रम में ग्रामीण ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए डॉक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को... बनासकांठा/हंडिया: दो शवों का आज हुआ अंतिम संस्कार, हरदा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नर्मदापुरम में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, भेरूंदा के सागौन माफिया में हड़कंप सूचना मिलते ही वन माफि... मैं अच्छा बेटा नहीं बना पाया,मुझे माफ कर देना- छात्र ने लगाई फांसी चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को लगेगा देवी को मदिरा का भोग: मदिरा की धार से होगी फिर नगर पूजा हरदा: उप संचालक कृषि श्री कास्दे ने उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेन्सी आदित्य कंस्ट्रक्शन के विरूद्ध... हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी हंडिया: मायरा मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल की बैठक,: भाजपा के स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती मनाए जाने... Big news harda: बनासकांठा ब्लास्ट: एक महिला और एक 12 वर्षीय बालक का शव कल हंडिया आयेगा,कल सुबह होगा ...

 बिग ब्रेकिंग न्यूज़:देवेन्द्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम!  महाराष्ट्र  के नए सीएम तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई।भाजपा और उसके समर्थित दलों की एक तरफा जीत के बाद भी सीएम के नाम की चर्चा पर अटकलो का दौर खूब चला। आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक में महाराष्ट्र के सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है।

विधायक दल की बैठक मे सर्वसम्मति से चुना

केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में महाराष्ट्र विधानसभा भवन में विधायक दल की बैठक हुई।

आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगांटीवार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुना।

- Install Android App -

गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह

गुरुवार का दिन महाराष्ट्र के लिये बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। पांच दिसंबर गुरुवार की शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह है।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नागपुर में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न का माहौल है।

फडनवीस ने माना आभार

कोर कमेटी की बैठक में नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महायुति को जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है। हम महाराष्ट्र को आगे ले जाने को प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है।