jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

Harda news हंडिया: सट्टा लिखने एवं खेलने वाले 6 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार! हजारों रुपया नगदी सहित 10 मोटरसाइकिल जब्त की

सटोरियों से 14790 रुपए एवं सट्टा सामग्री 6 नग मोबाइल किये जप्त

- Install Android App -

हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है हंडिया टी आई आर पी कवरेती सहित पुलिस टीम के द्वारा बुधवार को रमजानपुर के जंगल में महुआ पेड़ के नीचे सट्टा लिखने एवं खेलने की सूचना पर दबिश दी गई पुलिस टीम द्वारा धेराबंदी कर सट्टा खेलने एवं लिखने वाले 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार सटोरियों से ₹14790 नगदी सट्टा सामग्री 6 नग मोबाइल जप्त किया वही मौके से 10 नग मोटरसाइकिल भी जप्त की गई आरोपियों में 1.अशोक बेलदार 2.मुकेश बलाई 3. सुमेर तोमर 4.हर्षित कौरकू 5. लक्ष्मीनारायण एवं 6.दुर्गा प्रसाद पर पुलिस द्वारा सट्टा अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया