jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

MP BIG News: प्रेमिका ने शादी के लिए बनाया दबाव! प्रेमी ने मर्डर कर लाश फ्रिज मे बंद कर हो गया फरार, फ्रिज में 6 महीने से बंद थी, इलाके में फैली सनसनी 

देवास: देवास के वृंदावन धाम कॉलोनी में बंद मकान से मिली फ्रिज में लाश की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

कालोनी के लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। बीएनपी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची तब तक काफी लोग वहां एकत्रित हो चुके थे। पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवाया अंदर फ्रिज में से बदबू आ रही थी। फ्रिज में एक महिला का शव था। करीब उम्र 30 साल के आस-पास बताई जा रही है।महिला के हाथ बंधे हुए थे।

किरायेदार ने 6 माह पहले चला गया।

यह मकान इंदौर निवासी धीरेंद्र श्रीवास्तव का है, जिन्होंने जून 2023 में संजय पाटीदार को मकान किराए पर दिया था।

किराएदार संजय पाटीदार जून 2024 में मकान खाली कर कहीं और चला गया।उसने एक स्टडी रूम और एक मास्टर बेडरूम खाली नहीं किया था। इन दोनों कमरों में अपना सामान बाद में खाली करने का कहकर गया था।

- Install Android App -

किरायेदार अकेला कभी कभी आता रहा।

इसके बाद भी मकान पर कभी-कभार आता जाता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि संजय अकेला ही आता जाता रहता था।

लोगो का कयास लाश 6 माह से फ्रिज में बन्द थी लाइट जाने पर लाश की बदबू आई।

 पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया ।

पुलिस की पूछताछ मे आरोपी संजय पाटिदार ने बताया की वह रिलेशनशिप मे 5 वर्षो से था शुरु के 3 वर्ष ये दोनो उज्जैन मे रहे संजय भी उज्जैन का ही रहने वाला है विगत 2 वर्ष से इंदौर मे प्रतिभा उर्फ पिंकी प्रजापति के साथ रह रहा था लगातार शादी का दबाव बनाए जाने के अपने मित्र के साथ मिलकर पिंकी की हत्या कर दी। पुलिस ने पिंकी के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के परिवार की जानकारी जुटाई जा रही है। दुसरा अभियुक्त राजस्थान टोंक का रहने वाला उसकी जानकारी ली जा रही है।