ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता बेहाल, आज फिर बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 18 पैसे बढ़कर 82.66 रुपए हो गई है। वहीं, डीजल में 29 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और दिल्ली में डीजल 75.19 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है।

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल कीमत 82.66 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 88.12 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 84.48 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 81.31 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 81.05 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.92 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 82.66 75.19
मुंबई 88.12 78.82
कोलकाता 84.48 77.04
हरियाणा 81.31 74.00
हिमाचल प्रदेश 81.05 72.69
चेन्नई 85.92 79.51

- Install Android App -

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 75.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 78.82 रुपए, कोलकाता में 77.04 रुपए, हरियाणा में 74 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 72.69 रुपए और चेन्नई में 79.51 रुपए प्रति लीटर है।

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
वहीं, पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 88.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 88.57 रुपए, लुधियाना में 88.43 रुपए और पटियाला में 88.38 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर  पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 88.01
अमृतसर 88.57
लुधियाना 88.43
पटियाला 88.38