ब्रेकिंग
दिल दहला देने वाला हादसा: नर्मदा स्नान से लौटते वक्त खुशियां मातम में बदलीं, 10 साल के मासूम की नहर ... हरदा: दूरदर्शन आकाशवाणी टावर कार्यालय में देर रात लगी आग, मचा हड़कंप,देर रात्रि पहुंचे फारेस्ट अधिका... बानापुरा स्टेशन पर तीन ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर नियमित रेल यात्री महासंघ ने लिखा पत्र  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 30 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: चैत्र मास की शनिश्चरी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया नर्मदा स्नान !   हरदा: शासकीय महाविद्यालय हरदा में राजनीतिक हस्तक्षेप और भय का माहौल – एनएसयूआई ने की कड़ी कार्रवाई क... Harda BIG News: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल आज हरदा आएंगे हरदा: पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना प्रभावित परिवार का बेटा "गौरव" नवोदय स्कूल के लिए चयनित हुआ: कलेक्टर श... जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती अपर्णा लोधी, को दी गई विदाई सिवनी मालवा: 10 अप्रैल से शुरू होगा भीलट देव मेला , अधिकारियों ने बैठक में लिए अहम निर्णय

होटलो में चल रहा सेक्स रैकेट का गंदा खेल ! पुलिस की छापामारी में मिली 23 युवतियां  7  युवक धराएं

आज हम समाज में महिला सशक्तिकरण और पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात की जाती है। मगर अपराधिक प्रवृत्ति के लोग महिलाओ और नाबालिक लड़कियो को बहला फुसलाकर होटलो में लाकर उन्हे गंदे धंधे में धकेल रहे!  

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। पुलिस को बहुत दिनो से सूचना मिल रही थी पहाड़गंज के होटलों में सैक्स रेकेट चल रहा है। पुलिस ने छापामारी खर एक बड़े ऑन-डिमांड सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की कार्यवाही में 7 आरोपियों को पकड़ा साथ ही 23 लड़कियों को छुड़ाया गया। जिनमें 3 नाबालिक भी शामिल हैं। डीसीपी सेंट्रल एम. हर्ष वर्धन ने इस ऑपरेशन की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पहाड़गंज थाना क्षेत्र की श्रद्धानंद मार्ग और हिम्मत गढ़ चौकी की संयुक्त टीम ने की।

फोन पर लड़किया होटलो में होती सप्लाई

इस रैकेट में सुनियोजित तरीके से काम किया जाता था। ग्राहक ऑनलाइन या फोन कॉल के माध्यम से लड़कियों को ऑर्डर करते थे। इसके बाद, ग्राहक की डिमांड के अनुसार, लड़कियों को 5 से 10 मिनट के भीतर होटल या अन्य स्थानों पर भेजा जाता था। ग्राहको से 700 रुपये से 10,000 रुपये तक वसूले जाते थे। डिलीवरी बॉय की तरह एजेंट स्कूटी और बाइक पर तैयार रहते थे। ऑर्डर मिलते ही वे लड़की को ग्राहक के पास पहुंचाते और समय पूरा होते ही वापस ले आते। इस रैकेट का संचालक निज़ाम और रेहान है जो फरार बताए जा रहे है।

पुलिस ने की होटलो में छापेमारी और गिरफ्तारी

पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़गंज के कुछ होटलों और मकानों में जबरन लड़कियों को बंधक बनाकर सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने पहले नकली ग्राहक बनाकर रैकेट पुष्टि की और देर रात पुलिस टीम ने रेड मारी।

देश विदेश की लड़कियां मिली! 

- Install Android App -

पुलिस ने इस ऑपरेशन में 23 लड़कियों को बचाया गया, जिनमें 10 नेपाल की, कुछ पश्चिम बंगाल की और अन्य दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की थीं। बरामद लड़कियों में एक उज़्बेकिस्तानी नागरिक भी थी।

पुलिस ने इन 7 लोगो किया गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है नुरसद आलम, राहुल आलम,अब्दुल,मोहम्मद तौसीफ, समीम,मोहम्मद जरूल, मोनीष

ये सभी बिहार के किशनगंज, पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर और दिल्ली के कमला मार्केट क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इस पूरे रैकेट का मास्टर माइड

इस सैक्स रैकेट को मुख्य रूप से निज़ाम और रेहान नाम के दो व्यक्ति चला रहे थे, जो अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

दिल्ली पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है