ब्रेकिंग
हरदा:  05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी MP Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 75% लाने वालों की बल्ले-बल्ले, सीधे खाते में आएंगे ₹25,000! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब...

हरदा: तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन, बच्चों ने कल्पनाओं को रंग देकर सुंदर चित्र उकेरे

हरदा – परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। 7 से 9 अप्रैल तक कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित कार्यशाला में बच्चों ने कलरिंग,स्केचिंग सीखी,समापन अवसर पर बच्चों ने उनके द्वारा बनाए चित्र प्रदर्शित किए।

- Install Android App -

बच्चों ने भगवान परशुराम,भगवान राम,विवेकानंद,शहीद भगतसिंह सहित महापुरुषों के चित्र बनाए।कार्यशाला में अंकिता तिवारी, प्रिया दीक्षित,अमृता दीक्षित,अणिमा पाराशर,कनक गुहा ने प्रशिक्षण दिया।इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित,महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया,संयोजक प्रदीप पटेल,नितेश बादर,समाजसेवी गीता पांडे,सौरभ तिवारी,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति,सभ्यता का परिचय कराकर समाज के आदर्शो से अवगत कराना है,वहीं बच्चों की कल्पना को उचित मंच प्रदान करना है ताकि वे अपने भावो को रंगों के माध्यम से उकेर सके।कार्यक्रम का संचालन अदिति गुरु ने किया।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में 105 बच्चों ने भाग लिया।महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने कहा कि यह सफल आयोजन नौनिहालों की उपस्थिति से संभव हुआ है। कार्यशाला में माता पिता एवं बच्चों ने भरपूर सहयोग दिया है।उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यशाला के दौरान सुधा पुरोहित, पुष्पा शर्मा, अश्लेषा शुक्ला,कल्पना काशिव,सुनीता तिवारी,शानू शर्मा,ममता पाराशर सहित महिलाओं उपस्थित रही।