ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे

महिला ने टोल प्लाजा मे घुसकर कर्मचारी को जड़े 7 थप्पड़ – सोशल मिडिया पर वीडियो हुआ वायरल

एक महिला की दबंगई का विडीयो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है जो टोल प्लाजा मे कार से निकलकर टोल आफिस मे घुसकर कर्मचारी को लगातार थप्पड़ मारे जा रही 2 कर्मचारी हाथ जोड़कर उससे माफी मांग रहे इसका विडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद लोगो की खूब प्रतिक्रिया आ रही है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र। प्रदेश के हापुड़ जिले के टोल प्लाजा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिस पर लोगो की प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार पूरी घटना विस्तार से।
यह घटना हापुड़ के छिजरासी टोल प्लाजा की बताई जा रही है। जहां गाजियाबाद की ओर से कार से आई एक महिला ने छिजरासी टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी को 1 के बाद 1 करीब 4 सेकंड में 7 थप्पड़ दे दना दन लगा दिए।सीसीटीवी फुटेज पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह घटना 13 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 8 बजकर 22 मिनट पर हुई थी।
वीडियो में टोल प्लाजा के अंदर का नजारा देखने को मिलता है, जहां टोल कर्मी अपने कंप्यूटर पर काम कर रहा होता है। इस दौरान उसकी विंडो पर भी 1-2 लोग दिखाई देते हैं। तभी गेट से एक महिला दनदनाते हुए अंदर घुसती है और टोलकर्मी का गला पकड़कर उसे हिला देती है, बाद में वो भी महिला को धक्का देता है। इसके बाद महिला एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ देती है।इस दौरान कर्मचारी उससे बचने की कोशिश भी करता है मगर वो लगातार हमला करती है। तभी एक अन्य कर्मचारी आता और हाथ जोड़कर माफी भी मांगता है।

- Install Android App -

घटना मौके का पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होते यूजर्स कड़ी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

महिला ने 4 सेकंड में मारे 7 थप्पड़

इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्स @NCMIndiaa नाम के यूजर ने सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है। हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर महिला ने टोल बूथ में घुसकर टोलकर्मी को चार सेकंड में 7 थप्पड़ जड़ दिए। उत्तर प्रदेश की पुलिस हो या अन्य कोई भी महिला थप्पड़ मारने में इनका कोई अधिकार नही है सीधे बूथ मे घुसकर कर्मचारी पर हमला करना उसकी लिखित शिकायत करनी चाहिये। घटना को लेकर कई यूजर्स का कहना है कि कुछ भी हो, लेकिन इस प्रकार कानून हाथ में नहीं लेना चाहिये ।घटना से टोल कर्मचारियो की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है।