ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर... हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया...

सिवनी मालवा: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा मप्र जन अभियान परिषद ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया

सिवनी मालवा। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा मप्र जन अभियान परिषद ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जल संरक्षण के महत्व विषय पर आधारित यह प्रतियोगिता टैगोर पब्लिक हा.से. स्कूल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर ग्रहणियों तक ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। रंगोली के माध्यम से जल संरक्षण का महत्व दर्शाया।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर जय सोलंकी जी ने उपस्थित होकर बनाई गई सभी रंगोली कला को देखा, प्रतिभागियों से उसका अर्थ समझा और सभी के प्रयास की सराहना की। आपने उपस्थित सभी जनों को भविष्य के दृष्टिकोण से जल को बचाने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने पर मार्गदर्शन देकर शपथ दिलाई।

- Install Android App -

प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार में रुपए 2100 रिलाएबल सोसायटी, द्वितीय पुरस्कार रुपए 1500 लक्ष्मी समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष सुगना जी लौवंशी द्वारा दिए। साथ ही अन्य तीन श्रेष्ठ पुरस्कार में रुपए ग्यारह- ग्यारह सौ की राशि पार्षद किरण शिव जी राठौर, टैगोर स्कूल संचालक दीपाली प्रवीण जी अवस्थी, जनपद सदस्य राधा हंस कुमार जी बरकुड़ द्वारा दिए गए। नि

र्णायक की भूमिका बीआरसी संगीता जी यादव, नेहा जी रघुवंशी, शीतल जी राजपूत ने निभाई। प्रतियोगिता में रुचि अजय बाथव प्रथम विजेता रही, द्वितीय स्थान पर पूर्वी महेंद्र लौवंशी, टिशा राजेंद्र विश्वकर्मा रही। अन्य विजेताओं में तनीषा मृत्युंजय सारला, प्रतिमा नर्मदाप्रसाद लौवंशी, नैंसी दिनेश बाथव तथा संतोषी सुनील गौर ने स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक हरिदास जी दायमा, ईश्वर विश्नोई, प्रवीण जी अवस्थी, देशबंधु जी मराठा, विवेक जी योगी, अक्षय जी दामड़े, आदर्श जी सोनी, पत्रकार राजा जी तिवारी, समाजसेवी अक्षत सिंह जी राजपूत एवं पुरस्कार प्रदाता उपस्थित रहे।