jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां मातम में बदली

हरदा : हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैडी में एक 19 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्रांरभिक जानकारी के मुताबिक युवक ने कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठया। मृतक के जब घर में बड़े भाई की शादी की तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

 

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे कीर्तन ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल शहर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।

कर्जदाताओं के दबाव में था युवक

- Install Android App -

परिजनों का कहना है कि कीर्तन बीते कुछ समय से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। उसे लगातार कर्जदारों के फोन और दबाव झेलना पड़ रहा था। यह तनाव इतना बढ़ गया कि उसने जान देने जैसा कदम उठा लिया।

भाई की शादी से एक दिन पहले किया सुसाइड

इस दुखद घटना से परिवार की खुशियां क्षण भर में मातम में बदल गईं। शुक्रवार को कीर्तन के बड़े भाई सूरज राठौर की शादी भेरुन्दा गांव में तय थी, जिसकी तैयारियों में पूरा परिवार व्यस्त था।

पुलिस ने शुरू की जांच

हंडिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।