ब्रेकिंग
मूंग खरीदी की मांग: किसान आक्रोश मोर्चा ने दिखाया अपना आक्रोश, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की अर्थी नि... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान... हंडिया: खोट पर ली हुई जमीन पर पड़ोसी किसान कर रहा जबरजस्ती कब्जा, दे रहा जान से मारने की धमकी, पीड़ि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 10 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में नकली फोन पे एप से लाखो की ठगी! दुकानदार पैट्रोल पम्प कर्मचारियो से ठगी करने वाले गिरोह का ... हरदा: खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें व अर्थदण्ड लगाएं बड़ी खबर: हरदा पुलिस की मेहनत रंग लाई, वर्षों से फरार 11  स्थायी वारंटियों को पकड़ा , न्यायालय किया ... जयश ने टिमरनी थाने का घेराव किया, बैतूल निवासी मजदूर की जिले के एक कृषक के खेत में काम करने के दौरान... राष्ट्रीय स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ पहला इनाम राजेश सिरोही भोंनखेड़ी, और रामकृष्ण मांजू पीपलघटा की बैल जो...

कालोनाइजर द्वारा खेतों में प्लाट काट बेचे जा रहे है!  रोका जाए: नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन 

➡️✍️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में शुक्रवार दोपहर नगर कांग्रेस द्वारा कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन नायब नाजिर बिसन सिंह रघुवंशी को सौंपा जिसमे बताया की कई कालोनाइजर द्वारा खेतों में प्लाट काट कर बेचे जा रहे है। जिसमे कई प्रकार की कमियां है। साथ ही कई कालोनाइजर द्वारा शासकीय जमीन पर लगे हरे भरे पेड़ काट कर निर्माण किया जा रहा है। जिसकी किसी प्रकार की अनुमति भी नहीं ली गई है।

 

- Install Android App -

एक और शासन प्रशासन के द्वारा करोड़ों रूपये खर्च कर वृक्षारोपण किया जा रहा है वही दूसरी और कालोनाइजरों द्वारा सैंकड़ों पेड़ बिना अनुमति काट दिए जा रहे है। हमारी मांग है की सिवनी मालवा तहसील में सभी कॉलोनियों की जांच कर ऐसे कोलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज की जाए।

 

सिवनी मालवा नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने बताया की यदि 7 दिवस में ऐसे कॉलोनाईज़रों पर प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, हैरीसन स्वामी, जिला समन्वयक सोशल मीडिया युवक कांग्रेस आकाश दार, अंकित मालवीय, रामबाबू बैरागी, दीपक गोस्वामी, बादल भाई, संदीप प्रजापति, हरिओम रघुवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।