बेटी की मृत्यु पर मिली थी मजदूर महिला को आर्थिक राशि, खेत मालिक ने डकारी: आदिवासी महिला से अंगूठा लगाकर FD करवाने के नाम से किसान ने बैंक से निकाले 4 लाख, नहीं कराई FD ,बैंक में पता करने पर खुला राज, की उसके साथ हुआ धोखा! एसपी को 7 दिन पहले की थी शिकायत सिराली थाने में नहीं हुई FIR दर्ज
हरदा। सिराली थाना क्षेत्र में एक किसान ने अपने खेत में काम करने वाले मजदूर के साथ धोखाधड़ी की है।
पीड़ित महिला मजदूर ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि एक सप्ताह पहले हरदा एसपी को भी शिकायत की थी। उन्होंने सिराली टी आई को रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था। लेकिन अभी तक मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। सिराली थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी। महिला ने बताया कि किसान भगवानदास पाल एवं उसकी पत्नी राजकुमारी पाल निवासी महेन्द्रगांव ने मुझे बहला फुसलाकर बैंक लेकर गया और कहा में 4 लाख रुपये की एफ.डी. करा दुगां कहा । में पढ़ी लिखी नहीं होने के कारण मेरे द्वारा अंगूठा लाकर पूरे चार लाख की राशि 3 दिन बाद दिनांक 03/06/2022 को ही निकाल ली। उसके बाद मुझे पता चला कि मेरे नाम से कोई FD नहीं करवाई। मैने किसान से कई बार रुपए मांगे लेकिन उसने मुझे नहीं दिया।परेशान होकर मैने हरदा पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की थी। लेकिन अभी भी न्याय नहीं मिला। इस संबंध में किसान से उसके मोबाइल पर उसका पक्ष जानने के लिए काल किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

