jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

निजी स्कूलो की फीस वृद्धि मनमानी पर शिक्षा अधिकारी की अनदेखी  :आक्रोशित ABVP कार्यकर्ताओ ने DEO कार्यालय मे जड़ा ताला

शहर मे निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि का खमियाजा पालक भुगत रहे है इस मामले में जिला शिक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर ABVP कार्यकर्ताओ नाराज जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में ताला लगाया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर। शहर मे हर छोटे बड़े स्कूलों द्वारा अप्रैल मे सत्र प्रारम्भ होते ही स्कूल फीस वृद्धि किताबो ड्रेस बद्लाव किए जाते है जिसका खमियाजा पालक को भुगतना पड़ता है।

उक्त मामले ABVP कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व मे शिक्षा आधिकारी के संज्ञान मे बात रखी थी मगर कोई कार्यवाही नही की गई।

- Install Android App -

करीब 2 घन्टे बंद रहे अधिकारी कर्मचारी

सोमवार की दोपहर में अचानक ABVP कार्यकर्ता जिला शिक्षा आधिकारी के कार्यालय पहुचे और ताला लगा कर गेट के बाहर ही बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।इस तरह दोपहर सवा बारह बजे से करीब डेढ़ घंटे तक डीईओ कार्यालय के एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी अपने ही कार्यालय में कैद रहे।

जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे दी समझाईश

हालांकि इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी कार्यालय में नहीं थे। सूचना मिलने पर एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ व डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी परिषद के प्रियांशी ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक करा सभी समस्याओं का समाधान करा देंगे। इसके बाद विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कार्यालय का ताला खोला और प्रदर्शन समाप्त किया।