jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी नीदरलैंड टीम

ढाका। नीदरलैंड की टीम एशिया कप की तैयारी के लिए इस माह के अंत में तीन टी20 मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरान करेगी। इस दौरे में दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी। यह सीरीज 30 अगस्त से शुरू होगी और तीनों मैच सिलहट में खेले जाएंगे। नीदरलैंड की टीम 26 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी और सीरीज शुरू होने से पहले तीन दिन प्रशिक्षण मिलेगी।

- Install Android App -

पहला टी20 मैच 30 अगस्त को, दूसरा और तीसरा मैच 1 और 3 सितंबर को होगा, ये सभी मैच सिलहट के एसआईसीएस स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह सीरीज 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले बांग्लादेश की तैयारियों के लिए अहम मानी जा रही है। नीदरलैंड ने इससे पहले 2014 टी20 विश्व कप के दौरान भी बांग्लादेश में खेला है। दोनों ही टीमों ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल हैं। जिनमें से चार में बांग्लादेश की टीम जीती है। साल 2012 में नीदरलैंड ने दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी की थी। दोनों टीमों के बीच पिछली बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में भी मुकाबला हुआ था तब उसमें डच टीम को हार का सामना करना पड़ा था।