jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

रक्षाबंधन पर बहन को दें ऐसा गिफ्ट, जो सात जन्मों तक आए काम

भाई-बहन के रिश्ते में कभी तकरार तो कभी प्यार लगा रहता है। रक्षाबंधन एक ऐसा मौका होता है जब ये नोकझोंक किनारे हो जाती है और रिश्ता प्यार की डोर में बंध जाता है. हर भाई चाहता है कि इस खास दिन पर अपनी बहन को कुछ ऐसा दे, जिससे उसका चेहरा खिल उठे। इस गिफ्ट से अगर उसका भाग्य भी दमक जाए, तो सोने पर सुहागा वाली बात होगी। अगर ये गिफ्ट राशियों के हिसाब से दिए जाएं तो कहने ही क्या हैं। आइये जानते हैं कि राशियों के अनुसार बहनों को क्या गिफ्ट देना ज्यादा शुभ रहेगा।

- Install Android App -

राखी के रंगों का चयन भी रखें ठीक
कि रक्षाबंधन पर अगर बहनों को उनकी राशि के अनुसार तोहफा दिया जाए तो वह न सिर्फ उन्हें पसंद आता है बल्कि उनके जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्य भी लाता है। अगर भाई की राशि मेष है तो उसे लाल रंग की राखी बांधना सबसे शुभ माना गया है। राखी में मूंगा या रुद्राक्ष जरूर होना चाहिए। बहन टीका करते समय केसर, लाल चंदन का उपयोग करें और घी का दीपक जलाकर राखी बांधें। भाई अपनी बहन को लाल रंग की चीजें जैसे रिंग या घड़ी गिफ्ट करें।

इस बात का रखें ध्यान
वृषभ राशि वालों के लिए गुलाबी, क्रीम और सफेद रंग की राखी सबसे उत्तम मानी गई है। राखी में कांच का काम हो तो सोने पर सुहागा। भाई अपनी बहन को सफेद रंग का रुमाल या कोई सजावटी चीज गिफ्ट करें। मिथुन राशि वाले हरे रंग के दीवाने होते हैं। बहन को चाहिए कि वो केसरिया रंग की राखी में हरे रंग की मोती या मनके लगाए। हरे रंग की मिठाई या चीज गिफ्ट में दी जाए तो वह बहन के लिए सौभाग्यशाली साबित होगा। कर्क राशि के भाई को राखी बांधते समय बहन सफेद रंग की राखी चुनें जिसमें अमेरिकन डायमंड या कांच का काम हो। सफेद रंग की वस्तुएं जैसे मोती, रुमाल या पर्स बहन को गिफ्ट दें। इससे उसकी किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं।