jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

फोटोग्राफी के हुनर ने दिलाई खंडवा की मनीषा को पहचान

खण्डवा। आज फोटोग्राफी सिर्फ़ शौक़ तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह एक मजबूत करियर विकल्प के रूप में युवाओं को आकर्षित कर रही है। खास बात यह है कि महिलाएं भी अब समाज की परंपरागत धारणाओं को तोड़ते हुए कैमरे के जरिए अपनी अलग पहचान बना रही हैं। वाइल्डलाइफ़ की कठिन परिस्थितियां हों या शादी समारोह की भागदौड़, महिलाएं हर मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इन्हीं में से एक हैं गुरव समाज खंडवा की बालिका मनीषा सवनेर, जिन्होंने पिछले आठ वर्षों में फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है।

सपनों को पंख दिए माता-पिता ने
मनीषा बताती हैं जब मैंने शुरुआत की तो कई लोगों ने कहा कि यह लड़कियों का काम नहीं है। फोटोग्राफी में इधर-उधर घूमना पड़ता है। लेकिन मुझे बचपन से ही आर्ट्स से लगाव था, इसलिए मैंने अपने पैशन को दबाया नहीं। माता-पिता के सहयोग ने मुझे सपनों को उड़ान दी। उन्होंने शुरूआत में छोटे छोटे में काम करके की और धीरे-धीरे वेडिंग फोटोग्राफी की ओर रुझान बढ़ा।

- Install Android App -

जुनून से बनाया करियर
गुरव समाज के हेमंत मोराने ने बताया कि बालिका मनीषा ने फोटोग्राफी को करियर बनाने का ठान लिया। पूरे एक साल तक बिना शुल्क लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष कर इस कला को सीखा। आज मेहनत और लगन के दम पर वे खंडवा की पहली महिला पफोटोग्राफर के रूप में जानी जाती हैं। टपाल चाल निवासी मनीषा का नाम अब शहर के नामी फोटोग्राफरों में शामिल है।

पिता ने दिया हौसला
मनीषा के पिता भरत सवनेर बताते हैं हमारे घर में बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। हालांकि फोटोग्राफी जैसी फील्ड लड़कियों के लिए आसान नहीं होती, लेकिन हमने रूढ़ियों को तोड़ते हुए उसे करियर बनाने की आज़ादी दी। मनीषा वेडिंग, कैंडिड, आउटडोर और इनडोर सभी तरह की फोटोग्राफी करती हैं। यही नहीं, वह एक बेहतरीन स्पोर्ट्स वूमेन भी हैं। बास्केटबॉल और बॉक्सिंग में उन्होंने मेडल जीते हैं, साथ ही जिम ट्रेनर भी हैं। इसके बावजूद उनकी सबसे बड़ी रुचि फोटोग्राफी ही रही है। आज वे अपने हुनर से न केवल माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही हैं। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर खंडवा की इस प्रतिभाशाली बेटी पर पूरा शहर गर्व कर रहा है।