jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

दक्षिण अमेरिका में आया 7.5 तीव्रता का भूकंप

चिली। दक्षिण अमेरिका में शुक्रवार सुबह ड्रेक पैसेज में 7.5 तीव्रता का एक जबरदस्त भूकंप आया, जिसके बाद चिली स्थित नौसेना जल सर्वेक्षण और समुद्र विज्ञान सेवा ने चिली के अंटार्कटिक क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। पहले इस भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई गई थी, लेकिन बाद में संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे घटाकर 7.5 बताया। सर्वेक्षण में बताया गया कि भूकंप 11 किमी की गहराई पर आया था।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झटका ड्रेक पैसेज में महसूस किया गया, जो दक्षिण अमेरिका के सुदूर दक्षिणी छोर और अंटार्कटिका के बीच स्थित समुद्री इलाका है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। वहीं सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। भूकंप का झटका भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर दर्ज किया गया। वैज्ञानिकों के मुताबिक इतनी बड़ी तीव्रता का भूकंप समुद्र में सुनामी जैसी आपदाओं को जन्म दे सकता है। भले ही इस भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ड्रेक पैसेज का इलाका बेहद संवेदनशील है। यहां अचानक आने वाले झटके न सिर्फ स्थानीय बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चिंता बढ़ा सकते हैं।

बता दें इंडोनेशिया में 17 अगस्त 2025 को 5.8 तीव्रता का भूकंप सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में आया था। इसमें 29 लोग घायल हुए थे। झटका पोसो जिले से 15 किमी दूर दर्ज किया गया और इसके बाद 15 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए। वहीं जुलाई में रूस के कमचटका प्रांत में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप के बाद रूस, जापान और हवाई तक सुनामी लहरें दर्ज उठी थीं। इसे आधुनिक इतिहास के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना गया।