jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

ग्वालियर में CMHO की बड़ी कार्रवाई, 5 क्लीनिक सील

ग्वालियर। ग्वालियर में सोमवार को CMHO डॉ. सचिन श्रीवास्तव की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से चल रहे पांच क्लीनिकों को सील कर दिया। ये सभी क्लीनिक लंबे समय से बिना पंजीकरण के चल रहे थे और शहर के कई लोगों का इलाज बिना डर के कर रहे थे। इन क्‍लीनिकों में इलाज करने वाले लोग लोग मान्य मेडिकल डिग्रीधारी नहीं थे।

हजीरा और लश्कर इलाके में रेड

- Install Android App -

CMHO टीम ने हजीरा और लश्कर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि इन क्लीनिकों में RMP, B. Pharma और अन्‍य डिप्लोमा धारक लोग एलोपैथिक इलाज कर रहे थे, जबकि उन्हें इसकी अनुमति नहीं है। जांच में पता चला कि कई जगह डिग्रीधारी खुद मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे, बल्कि उनकी जगह अन्य लोग दवाएं दे रहे थे। टीम ने पाया कि कुछ संचालक सिर्फ बी.फार्मा या होम्योपैथी की डिग्री रखते थे, लेकिन यहां एलोपैथिक इलाज कर रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है।

तुरंत सील किए गए पांच क्लीनिक

निरीक्षण में जिन क्लीनिकों को सील किया गया, उनमें विश्वास क्लीनिक सेवा नगर किलागेट, विश्वास क्लीनिक चार शहर का नाका, के.टी. दीवान क्लीनिक हजीरा, पी.सी. बाथम क्लीनिक हजीरा और हाकिम सिंह क्लीनिक लक्ष्मीगंज रोड शामिल हैं। इनमें से कोई भी क्लीनिक नियमानुसार पंजीकृत नहीं था। कुछ संचालकों के पास होम्योपैथी या फार्मेसी की डिग्री थी, लेकिन वे एलोपैथिक इलाज कर रहे थे, जो कानून के खिलाफ है।