jhankar
ब्रेकिंग
जबलपुर समेत 14 जिलों में 14 लाख घरों तक पहुंचेगी पीएनजी, पाइप लाइन बिछाई गई शादी सीजन में ग्वालियर में विंटेज कारों का किराया बढ़ा, 11 हजार से 35 हजार तक पहुंचा राज्यसभा चुनाव में 4 सीटों पर हो सकता है चुनाव, 4 मई को होगी सियासी ताकतों की परीक्षा रिश्तों से बड़ा फर्ज: आदिवासियों की लड़ाई में डटे बेटे ने पिता-भाई को लौटाया चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध

इंदौर में गरबा सीखने जा रही युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने केस दर्ज किया

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती ने मुस्लिम युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परदेशीपुरा थाने में दर्ज FIR के अनुसार आरोपी मुकीम खान लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था।

पहचान छिपाकर शादी की कोशिश

युवती ने बताया कि आरोपी उसे बीच रास्ते रोककर शादी करने और इस्लाम कबूल करने का दबाव डालता था। इनकार करने पर उसने युवती और उसके परिवार को तेजाब फेंकने व जान से मारने की धमकी दी।

‘परिवार को भेड़-बकरी की तरह काट दूंगा’

- Install Android App -

शिकायत में युवती ने कहा कि आरोपी ने धमकाते हुए कहा—”इस्लाम कबूल कर लो और निकाह करो, वरना पूरे परिवार को भेड़-बकरियों की तरह काट दूंगा।”

गरबा सीखने जा रही थी युवती

पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर की है। जब युवती कनकेश्वरी मैदान में गरबा सीखने जा रही थी, तभी मुकीम खान स्कूटर से आया और उसका हाथ पकड़ने लगा। उसने युवती को स्कूटर पर बैठने और धर्म बदलकर शादी करने के लिए दबाव बनाया।

हिंदू संगठनों का हंगामा

घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया और तुरंत कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकी देने, छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।