jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल... हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व... टिमरनी पुलिस की कार्रवाई: भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और नकदी ज... विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण हंडिया : खेतों से नर्मदा तट तक… उन्नतशील किसान दिनेश लेगा ने धर्मपत्नी और बुआ जी संग चुनी भक्ति की र... सोने के दाम गिरने पर बोले PM मोदी - लोगों ने मेरी बात मानी, पैसे बच गए हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा

अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीते कुछ दिनों से शुष्क चल रहा मौसम अब धीरे-धीरे नम और ठंडा होता नजर आ रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है, जिसकी वजह से पूरे मध्य भारत में हवा के पैटर्न में बदलाव देखा जा रहा है। इसका असर अब मध्य प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। दिवाली के बाद से ही प्रदेश में बादल छाने लगे हैं और कई जगह हल्की बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने इंदौर, भोपाल और जबलपुर संभाग के लगभग सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे इन इलाकों के लिए अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इसी दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

- Install Android App -

रात के तापमान में गिरावट, ठंड ने दी दस्तक
बारिश के साथ ही मध्य प्रदेश में ठंड की आहट भी महसूस होने लगी है। पिछले दो दिनों में राज्य के कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। छतरपुर के नौगांव में पारा 16.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में पारा 17.2 डिग्री, इंदौर में 20.2 डिग्री, जबलपुर में 18 डिग्री, ग्वालियर में 20.5 डिग्री और उज्जैन में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बारिश दोनों का असर एक साथ देखने को मिलेगा।

पोस्ट-मानसून सीजन में लौट आई बारिश
अक्टूबर का महीना आमतौर पर पोस्ट-मानसून की शुरुआत माना जाता है, लेकिन इस बार मौसम में असामान्य गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। राज्य के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश के बाद अब पोस्ट-मानसून की फुहारें पड़ रही हैं। मंगलवार को मौसम विभाग ने भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, रायसेन, देवास, सीहोर, विदिशा, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।