jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान को लगाया 56 भोग,हर्षोल्लास से मनाया अन्नकूट उत्सव

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार शाम को सीताराम मैरिज गार्डन में अन्नकूट उत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह मनाया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि ब्रह्मचारी बाबा नेमावर,एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।वहीं थाना प्रभारी आरएस तिवारी,संरक्षक प्रकाशचंद्र वशिष्ठ,चंद्रकांत शुक्ला,कार्यकारी अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश पुरोहित मंचासीन रहे।कार्यक्रम के दौरान भव्य आरती कर पंडितों ने मंत्रोच्चार कर भगवान गोवर्धन को 56 भोग लगाया।

वहीं बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा।इस दौरान जबलपुर की गायिका मोनिका एवं गायक सुदीप मिश्रा के द्वारा दी गई प्रस्तुति पर श्रोता जमकर थिरके,वहीं जय परशुराम के नारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने व्यक्त किया,संचालन दीपक शुक्ला ने किया।अंत में आभार कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत शर्मा ने व्यक्त किया।इस दौरान कोषाध्यक्ष गजानंद डाले, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी,संयोजक नितेश बादर,महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, नवीन शर्मा, सुदीप मंडलोई, शुभम वशिष्ठ, दीपक जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

ब्राह्मण अपने मूलतत्व को पहचाने – ब्रह्मचारी बाबा

- Install Android App -

हमें अपने विचार,धर्म के लिए एकजुट होना होगा।मन में संकल्प कर ही सुधार संभव है इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाए और दृढ़ संकल्प लिया जाए तो बेहतर है,नई पीढ़ी को भी ब्राह्मणत्व के संस्कार दिए जाएं।ब्राह्मण अपने मूल तत्व को पहचाने यह बात कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मचारी बाबा ने कही।सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने ब्रह्मचारी बाबा का मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया।इस दौरान एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि समाज में इस तरह के आयोजन आवश्यक है,इससे मेलजोढ़ बढ़ता है,एकजुटता आती है।संगठन से ही सफलता मिलती है।

नवनिर्वाचित सामाजिक लोगों का किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में निर्वाचित सदस्यों नंदनी शर्मा,विनोद शर्मा,नारायण तिवारी का सम्मान किया गया।इस दौरान आदि गौड़ ब्राह्मण समाज में निर्वाचित मुन्ना पाराशर,राकेश पटेल एवं संदीप पुरोहित का सम्मान किया गया।वहीं सनाढ्य ब्राह्मण महिला अध्यक्ष उर्मिला तिवारी का सम्मान भी हुआ।सभी पदाधिकारियों ने ब्रह्मचारी बाबा से आशीर्वाद लिया।