jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

मुंबई में बच्चों को ऑडिशन के नाम पर बुलाया, 17 को बंधक बनाने वाले की एनकाउंटर में मौत

मुंबई। मुंबई के पवई इलाके स्थित आरए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले यूट्यूबर रोहित आर्या की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, रोहित ने ऑडिशन के बहाने करीब 100 बच्चों को स्टूडियो बुलाया था। बाद में उसने 80 बच्चों को छोड़ दिया और 17 बच्चों समेत एक बुजुर्ग और एक अन्य व्यक्ति को कमरे में बंद कर लिया। बच्चों ने शीशे से झांककर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

- Install Android App -

सूचना मिलते ही पुलिस, ATS और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। रोहित बार-बार पुलिस को धमका रहा था कि अगर किसी ने अंदर घुसने की कोशिश की तो वह बच्चों को नुकसान पहुंचा देगा। इसी बीच उसका एक वीडियो संदेश भी सामने आया, जिसमें वह कहता दिखा, “मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं, मुझे बस कुछ नैतिक सवालों के जवाब चाहिए।” स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने एक साइलेंट ऑपरेशन चलाया। पुलिस की एक टीम बाथरूम के रास्ते अंदर घुसी। इस दौरान रोहित ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। उसी में रोहित घायल हुआ।

पुलिस ने मौके से एयरगन और कुछ संदिग्ध केमिकल पदार्थ बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम इनकी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं और उनका मेडिकल चेकअप तथा काउंसलिंग कराई जा रही है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक मेंटली डिस्टर्ब्ड लेकिन प्लान्ड घटना लगती है। समय रहते कार्रवाई न की जाती तो यह बड़ी त्रासदी बन सकती थी।