jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

ब्रेकिंग न्यूज़ : रायसेन दुष्कर्म आरोपी सलमान गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली

भोपाल में चाय की दुकान से दबोचा गया 30 हजार का इनामी आरोपी

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायसेन। जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी सलमान को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ₹30,000 का इनाम घोषित था।

 

गुरुवार शुक्रवार की दर्म्यानी रात करीब 1 बजे भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र, वार्ड नंबर 11 के पास एक चाय की दुकान पर उसे लोगों ने पहचान लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सलमान को पकड़कर रायसेन पुलिस के हवाले कर दिया।

 

- Install Android App -

भोजपुर क्षेत्र में रास्ते में हुआ छोटा एनकाउंटर

 

रायसेन पुलिस आरोपी को लेकर भोपाल से गौहरगंज लौट रही थी। इसी दौरान भोजपुर थाना क्षेत्र के किरत नगर गांव के पास पुलिस वाहन का टायर अचानक पंचर हो गया।

टायर बदलने के लिए पुलिसकर्मी जैसे ही गाड़ी से उतरे, तभी आरोपी सलमान ने हथकड़ी में होने के बावजूद भागने की कोशिश की। उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर फायरिंग भी कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सलमान के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।