jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

खंडवा : निगम प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, शहर में दो मंजिला मकान ढहा

खंडवा। शहर में अचानक दो मंजिला मकान ढह गया , गनीमत रही कि साप्ताहिक अवकाश होने के चलते कोई जनहानि नहीं हुई।नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सतपाल सिंह चावला का भवन गिरने की गंभीर घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनके समीप ही निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के अनुसार खुदाई किए जाने के कारण समीप स्थित भवन की नींव प्रभावित हुई, जिसके परिणामस्वरूप सतपाल सिंह चावला का भवन गिर गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही आयुक्त प्रियंका राजावत एवं उपायुक्त एस.आर. सितोले मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा संबंधित इंजीनियर को पंचनामा तैयार करने तथा मौके पर उपलब्ध निर्माण सामग्री को जब्त करने के निर्देश दिए गए।घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए ।

- Install Android App -

जिम्मेदार अधिकारियों एवं निर्माणकर्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश
आयुक्त प्रियंका राजावत द्वारा बताया गया कि इस प्रकरण में संबंधित कार्यपालन यंत्री,उपयंत्री, टाइम कीपर एवं सहायक राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए । उनके स्पष्टीकरण प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिना अनुमति निर्माण कार्य जारी रखने वाले संबंधित व्यक्ति को भी नोटिस जारी किया गया ।

नगर निगम खंडवा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से भी अपील है कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें तथा नियमों का पालन करें।