jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

कटनी वन विभाग की बहादुरी, तेंदुआ पकड़ कर बच्चे की जान बचाई

कटनी। विजयराघवगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम घुनौर में मंगलवार को तेंदुए के हमले से गांव के 10 वर्षीय बालक की मौत के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्र में ग्रामीण दहशत में थे। वन अमला तेंदुए की खोज में लगा हुआ था।

साथ ही घटनास्थल के पास पिंजरा लगाकर शिकार का लालच देकर फसाने का प्रयास किया जा रहा था। वन विभाग के लालच में आखिर गुरुवार की सुबह तेंदुआ फंस गया और पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को घुनोर गांव में तेंदुए के हमले से 10 वर्षीय राज कोल पिता देशराज कोल की मौत हो गई थी।

- Install Android App -

गाय को छोड़कर बालक पर झपट्टा मारते हुए दबोचकर ले गया था
गाय का शिकार कर उसे खा रहे तेंदुए की नजर जैसे ही 10 वर्षीय बालक राज के ऊपर पड़ी वह गाय को छोड़कर राज के ऊपर झपट्टा मारते हुए जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भाग गया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद राज का शव घनी झाड़ियां से प्राप्त हुआ था। उसके ठीक दूसरे दिन खिरवा नंबर एक में भी मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात गाय के बछड़े का शिकार होने की जानकारी लगते ही खिरवा नंबर एक सहित समीपी ग्राम खलैंधा पथरहटा सिनगौड़ी हथेड़ा व कई गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था।

जिसके बाद वन अमले ने पिंजरा लगाया तो उसमें रखे शिकार को एक बार तेंदुआ खा कर निकल गया। बुधवार की रात को दोबारा शिकार रखा गया और गुरुवार की सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी ओम प्रकाश भलावी ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।